अर्जेटीना की टीम में तेवेज को मिली जगह

रियो डी जनेरियो, 12 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना ने 11 जून से 4 जुलाई के बीच चिली में आयोजित होने वाले कोपा अमेरिका कप फुटबाल टूर्नामेंट के लिए संभावित 30 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में स्ट्राइकर कार्लोस तेवेज को भी शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उन्हें इटली के सेरी-ए लीग में क्लब जुवेंतस की ओर से खेलते हुए किए गए शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय टीम शामिल किया गया है। तेवेज ने इस सत्र में जुवेंतस की ओर से 44 मैचों में 29 गोल किए।

तेवेज को करीब तीन साल बाद पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रीय टीम में वापस शामिल किया गया था।

तेवेज के अलावा सोमवार को घोषित टीम में लियोनेल मेसी, सर्जियो एग्वेरो, जेवियर मास्केरानो और एंजेल डी मारिया को भी शामिल किया गया है।

अर्जेटीना पूर्व में 14 बार कोपा अमेरिका कप जीतने में सफल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493