काठमांडू , 12 मई (आईएएनएस)। नेपाल में मंगलवार को एक बार फिर आए भारी भूकंप के बाद काठमांडू हवाईअड्डा बंद कर दिया गया था। लेकिन कुछ देर बंद रखने के बाद इसे फिर से खोल दिया गया।
काठमांडू हवाईअड्डे से अपराह्न् लगभग 2.30 बजे दो अंतर्राष्ट्री उड़ानें रवाना हुई थीं, जिसमें से एक काठमांडू से बैंकॉक जाने वाली थाई एयरवेज की उड़ान टीजी 320 थी और दूसरी काठमांडू से दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 32 थी।
हवाईअड्डा बंद होने के कारण काठमांडू आने वाली उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।
आधिकारियों ने बताया कि नेपाल में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद लंबा टॉवर हिलने लगा जिसके बाद वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) अधिकारी ने इसे बंद कर दिया था।
अन्नपूर्णा पोस्ट के संपादक युवराज घिमिरे ने बताया कि भूकंप के कारण नौवें तल पर स्थित उनका कार्यालय बुरी तरह से हिलने लगा। सभी लोग डरकर नीचे भागे।
उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस के वाहन और एंबुलेंस वाहन सड़कों पर आ गए। नागरिक भी अपने परिजनों से मिलने आने लगे।
dharmpath.com dharmpath