मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर आठ फीसदी बढ़ा।
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 518.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 481.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल आय 3,882.97 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 3,503.53 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज में 3.08 फीसदी तेजी के साथ 3,465.60 रुपये पर बंद हुए।
dharmpath.com dharmpath