कान्स में जलवा बिखेरेंगी सोनम

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इस साल पांचवीं बार कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। सोनम वर्ष 2011 से हर साल कान्स फिल्म महोत्सव में शिरकत करती हैं।

लोरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर सोनम कान्स में हिस्सा लेने के लिए 15 मई को फ्रेंच रिविएरा रवाना होने से पहले पूरी तरह कमर कस लेना चाहती हैं।

सोनम कान्स में हर बार रेड कॉर्पेट पर पहनी जानी वाली अपनी पोशाक के चुनाव में जुटी हैं। साथ ही वह इस दिनों व्यायाम, खानपान और पर्याप्त आराम पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

एक सूत्र ने बताया कि सोनम अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से हर रोज दो घंटे का समय निकालकर त्वचा की देखभाल में ध्यान दे रही हैं। इसके अलावा वह जिम में भी समय दे रही हैं और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

सोनम 16 से 18 मई को 68वें फेस्टीवल डे कान्स में लोरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लोरियाल पेरिस की तीन भारतीय एंबेसडर सोनम, ऐश्वर्य राय बच्चन और कैटरीना कैफ कान्स के रेड कार्पेट पर साथ दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493