बोगोटा, 13 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले राडामेल फाल्काओ और रियल मेड्रिड के मिडफील्डर जेम्स रॉड्रिगेज को कोपा अमेरिका कप के लिए चुने गए संभावित 30 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फाल्काओ कोपा अमेरिका कप में कोलंबियाई टी का नेतृत्व करेंगे। इंग्लिश प्रीमियर लीग में हालांकि उनका यह सत्र बहुत अच्छा नहीं गुजरा। पूरे सत्र में वह ज्यादातर समय स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर ही नजर आए और केवल चार गोल कर सके।
दूसरी ओर, रॉड्रिगेज ला लीगा में रियल मेड्रिड के साथ खेलते हुए अपने पहले सत्र में प्रभावी प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। उन्होंने 43 मैचों में 16 गोल किए।
चिली में 11 जून से चार जुलाई के बीच आयोजित होने वाले कोपा अमेरिका कप के लिए क्रिस्टियान बोनिला और फ्रांसिसको मेजा को भी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है।
वर्ष-2001 की चैम्पियन टीम कोलंबिया को कोपा अमेरिका कप में ब्राजील, पेरू और वेनेजुएला के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath