‘वो कौन थी’ में जुबेर की श्रीसंत जितनी भूमिका

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। मॉडल जुबेर खान आगामी फिल्म ‘वो कौन थी’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करेंगे। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत भी हैं।

जुबेर ने आईएएनएस को बताया, “यह तीन पुरुषों और चार महिलाओं वाली एक सहज हास्य फिल्म है। इसका मनोज कुमार की रोमांच से भरपूर फिल्म (वो कौन थी) से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक अलग फिल्म है। मैं श्रीसंत के साथ एक समानांतर भूमिका निभा रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “हम सब कॉलेज के साथी खूब मजे कर रहे हैं। इसमें मेरा किरदार मस्तीखोर के साथ-साथ मददगार का भी है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिलाओं में से ठग कौन है।”

जुबेर आगे ‘पिक्चर तो बनेगी बॉस’, ‘सोल’ और ‘द ड्रीम जॉब’ में भी नजर आएंगे।

इनमें से ज्यादातर फिल्मों के केंद्र में हास्य है।

जुबेर ने कहा, “हास्य के जरिए लोगों को हंसाना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैं खुद को साबित करने के लिए इसे एक चुनौती के रूप में लेता हूं, क्योंकि हास्य से स्वयं को स्थापित करना आसान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493