सारा ‘अधूरी धुन’ में अपने लिए गाएंगी

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा जेन डियास अंग्रेजी एकल गीत ‘फॉरगेट टू बी मी’ से गायकी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। वह अब अपनी अगली फिल्म ‘अधूरी धुन’ में अपने लिए स्वयं गाना गाने जा रही हैं।

जेफ गोल्डबर्ग निर्देशित इस फिल्म में सारा (31) एक गायिका की भूमिका निभाएंगी।

सारा ने एक बयान में कहा, “अपनी फिल्म में गीत गाना एक बहुत ही कमाल का अहसास है, विशेषकर तब जब आप उस अहसास से जुड़े हुए हों।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493