काबुल/नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। काबुल के एक अतिथिगृह पर बुधवार रात हुए हुए संदिग्ध तालिबान आतंकवादियों के हमले में कुछ भारतीयों की भी मौत हुई है।
अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत अमर सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, “दुर्भाग्य से आज (बुधवार) काबुल अतिथिगृह पर हुए हमले के मृतकों में कुछ भारतीय भी शामिल हैं।”
मीडिया रपटों के मुताबिक, काबुल में बुधवार रात पार्क पैलेस अतिथिगृह में हुए हमले में मारे गए पांच लोगों में से दो भारतीय हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने काबुल के पास कोलोला पुस्था में स्थानीय समय रात 8.30 बजे के आस-पास हमला किया था।
dharmpath.com dharmpath