गुलशन, कल्कि ‘लव अफेयर’ की तैयारी में

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन देवयाह और कल्कि कोचलिन ने पूजा भट्ट की आने वाली फिल्म ‘लव अफेयर’ की तैयारी शुरू कर दी है।

फिल्म का निर्देशन पूजा की सौतेली मां सोनी राजदान करेंगी। यह 1959 के कुख्यात कवास मानेकशॉ नानावती केस पर आधारित है। इसकी कहानी एक नौसेना कमांडर के बारे में है, जिसने अपनी ब्रिटिश पत्नी के प्रेमी की हत्या की कोशिश की।

फिल्म 1950 के दशक के मुंबई के संभ्रांत समाज के इर्दगिर्द घूमती है। कल्कि एवं गुलशन दोनों को अपनी-अपनी भूमिका के लिए बहुत मेहनत की है।

गुलशन ने कहा, “मैं और कल्कि 1940 और 1950 के दशक की ढेर सारी पुरानी अमेरिकी और यूरोपीय फिल्में देख रहे हैं। हम उस समय की संस्कृति एवं फैशन को समझने का प्रयास कर रहे हैं..हमारे बीच काम करने के लिहाज से एक अच्छा संबंध है।”

गुलशन ‘लव अफेयर’ के अलावा पूजा भट्ट की ‘कैबरे’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘जुनूनियत’ में भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493