‘अरब देशों को खुश करने के लिए ईरान विरोधी बयान’

तेहरान, 14 मई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की हालिया ईरान विरोधी टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा है कि वाशिंगटन ने ये टिप्पणियां अपने अरब सहयोगियों को खुश करने के लिए की हैं।

समाचार एजेंसी फार्स ने गुरुवार की अपनी एक रपट में कहा कि ओबामा ने अरब के एक समाचार पत्र अशरक अल-अवसत को दिए एक साक्षात्कार में ईरान को आतंकवादियों का संरक्षक देश करार दिया था, जिसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा कि टिप्पणियों में पहले के निराधार आरोपों को दोहराया गया है और इसका उद्देश्य अमेरिकी सहयोगियों को खुश करना है।

जरीफ ने कहा, “एक बार फिर ये आरोप निराधार साबित हुए हैं।”

बुधवार को प्रकाशित हुए साक्षात्कार में ओबामा ने यह भी कहा है कि अरब राष्ट्रों को क्षेत्र में ईरान की गतिविधियों के बारे में चिंतित होने का अधिकार है।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में तेहरान की नीति मित्रता व सहयोग में बढ़ोतरी, स्थिरता को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार कदम उठाने तथा सुरक्षा की गारंटी देने की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493