टिकट बिक्री में नया कीर्तिमान कायम करेंगे पैरालम्पिक-2016 के आयोजक

रियो डी जनेरियो, 15 मई (आईएएनएस)। अगले साल ब्राजील के रियो शहर में सितंबर में आयोजित होने वाले पैरालम्पिक खेलों के लिए करीब 33 लाख टिकटों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। आयजकों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रियो-2016 के टिकट बिक्री विभाग के निदेशक डोनोवान फेरेटी ने गुरुवार को बताया कि आयोजकों की कोशिश पैरालम्पिक खेलों के टिकटों की बिक्री में नया रिकार्ड कायम करने की है। इससे पहले लंदन में वर्ष 2012 में हुए पैरालम्पिक खेलों के लिए सर्वाधिक 27 लाख टिकट बेचे गए थे।

आयोजकों के अनुसार, वर्ष-2016 के पैरालम्पिक खेलों में 178 देशों के 4,350 एथलीट 23 विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।

पैरालम्पिक खेलों के टिकटों का शुल्क तीन से लेकर 43 अमेरिकी डॉलर के बीच होगा। साथ ही 60 फीसदी से ज्यादा टिकट 13 डॉलर या उससे भी कम दाम के होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493