‘बाल वीर’ में कुणाल निभाएंगे ‘हूबहू’ किरदार

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता कुणाल बक्शी धारावाहिक ‘बाल वीर’ में हूबहू नामक नकारात्मक किरदार निभाएंगे।

कुणाल ‘मीरा’, ‘श्श्श्श्श..फिर कोई है’ और ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मुझे जब ‘बाल वीर’ का प्रस्ताव मिला, तो मैंने बिना दोबारा विचार किए हां कह दी। बच्चों के साथ शूटिंग करना एक मजेदार अनुभव है। देव जोशी (बाल वीर) बेहद प्रतिभाशाली बालक हैं।”

कुणाल ने बताया, “मेरे किरदार (हूबहू) का मेकअप और परिधान बहुत ही रचनात्मक है। मैं आशा करता हूं कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा।”

‘बाल वीर’ की कहानी एक सुपरहीरो और परिलोक को बुरी ताकतों से बचाने की उसकी कोशिशों के इर्दगिर्द घूमती है। यह ‘सब टीवी’ पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493