चैरिटी मैच में रियल के कप्तान होंगे जिदान

मेड्रिड, 15 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व फुटबाल स्टार जिनेदिन जिदान 14 जून को सैंटियागो बेर्नाब्यू स्टेडियम में इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के साथ होने वाले सहायतार्थ मैच में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड लीजेंड्स टीम की कमान सम्भालेंगे।

इस मैच से होने वाली आय को स्पेनिश रेड क्रास को दिया जाएगा, जो 20,000 जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल से जुड़ी वस्तुएं खरीदेगा।

इस मैच के लिए टिकट की कीमत पांच, 10 व 15 यूरो रखी गई है।

रियल के प्रमुख फ्लोरेंटीनो पेरेज ने प्रशंसकों से अधिक से अधिक संख्या में इस मैच के लिए आने की अपील की है।

रियल लीजेंड्स टीम में जिदान के अलावा माइकल साल्गादो, फर्नाडो मोरिएंतेस, सैंटियागो हर्नान सोलारी जैसे दिग्गज शामिल होंगे।

इस मैच का आयोजन हर साल रियल मेड्रिड फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। अब तक इस संगठन ने पांच मैच कराए हैं। चार मैच रियल ने जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493