राज यादव अब भुतहा फिल्म में दिखेंगे

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। हाल में ‘सबकी बजेगी बैंड’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता राज यादव अब एक भुतहा फिल्म में लिए गए हैं।

राज ने आईएएनएस को बताया, “मैं ‘सबकी बजेगी बैंड’ के बाद एक भुतहा फिल्म में काम कर रहा हूं। मैं इस फिल्म को करने से गौरवान्वित हूं। मैं इसके बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता, क्योंकि निर्माता एक आधिकारिक घोषणा करेंगे।”

एक मई को रिलीज हुई ‘सबकी बजेगी बैंड’ में राज, ‘रैंडी’ नामक युवक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भुतहा फिल्म में उनका किरदार उनके पिछले किरदार से एकदम अलग होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493