माधुरी को देखकर घबराईं गीता

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। नृत्य निर्देशिका गीता कपूर बॉलीवुड की डासिंग दिवा माधुरी दीक्षित के साथ पहले कई बार काम कर चुकने के बावजूद ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के सेट पर उनका सामना करने पर घबरा गईं।

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। नृत्य निर्देशिका गीता कपूर बॉलीवुड की डासिंग दिवा माधुरी दीक्षित के साथ पहले कई बार काम कर चुकने के बावजूद ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के सेट पर उनका सामना करने पर घबरा गईं।

माधुरी अपनी ऑनलाइन नृत्य अकादमी के प्रचार के लिए ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के सेट पर पहुंची थीं। शो के निर्णायकों में से एक गीता ने माधुरी को देश की कुशल नृत्यांगनााओं में से एक बताया।

गीता ने कहा, “वह कुशल नृत्यांगनाओं में से एक हैं और देश के बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा हैं। हालांकि मैं उनके साथ पहले काम कर चुकी हूं, लेकिन अब भी उनकी मौजूदगी से मुझे थोड़ी घबराहट हो जाती है और मैं रोमांचित भी होती हूं। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। उनके साथ मंच पर होना किसी सपने के सच होने जैसा है। वह उत्कृष्ट हैं, जिसकी झलक उनकी प्रस्तुतियों में भी दिखती है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493