शंघाई का विकास विश्व के लिए मॉडल : मोदी

श्ांघाई, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शंघाई पार्टी के सचिव हान जेंग से मुलाकात की और शंघाई के विकास की सराहना की। मोदी ने कहा कि शंघाई का विकास विश्व के लिए मॉडल है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के एक ट्वीट के मुताबिक, मोदी ने कहा, “सिर्फ 25 सालों में शंघाई में हुआ जबरदस्त विकास विश्व के लिए प्रेरणा और मॉडल है। यह तीन एस-स्केल (मानक), स्पीड (गति) और स्किल (कौशल) का उदाहरण है।”

मोदी 14 से 19 मई के बीच तीन देशों की यात्रा पर हैं। चीन उनकी यात्रा का पहला चरण है। वह इसके बाद मंगोलिया और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493