सरकार में लोगों का विश्वास बढ़ा : मोदी

शंघाई, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि लोगों का विश्वास उनकी सरकार में बढ़ा है और भारत तथा इसके विकास के संदर्भ में विश्व का दृष्टिकोण उच्च स्तर पर है।

मोदी ने शंघाई से ट्वीट कर कहा, “सरकार में लोगों का विश्वास बढ़ा है और भारत तथा इसके विकास के बारे में विश्व का दृष्टिकोण अपने उच्च स्तर पर है।”

उन्होंने कहा, “इसका श्रेय भारतीय जनता को जाता है, जिन्होंने पिछले 30 साल में पहली बार इतना शानदार जनादेश दिया। 16 मई.. इस दिन को लेकर पिछले साल की शानदार यादें जुड़ी हैं।”

मोदी ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “मैं अपने भारत के भाइयों और बहनों के आगे शीश झुकाता हूं और इस यादगार दिन के लिए उन्हें बधाई देता हूं। मैं एक बार फिर पार्टी के सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं। इनके अथक प्रयासों से ही 16 मई, 2014 को इतिहास रचा गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493