कान्स में फिल्म का प्रतिनिधित्व करना पसंद करूंगी : दीपिका

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिर से शामिल होना चाहती हैं लेकिन अपनी किसी फिल्म के साथ। इससे पहले वह एक ब्रांड की प्रतिनिधि के रूप में कान्स में हिस्सा ले चुकी हैं।

दीपिका ने शुक्रवार को यह पूछे जाने पर कि क्या आप कान्स फिल्म महोत्सव में शिरकत करना चाहेंगी, कहा, “मेरे पास वहां होने के लिए कोई कारण नहीं है, लेकिन हां, मैं शामिल होना चाहूंगी। कुछ सालों पहले मैं कान्स गई थी, तब मैंने अपना अभिनय करियर शुरू ही किया था। लेकिन तब एक ब्रांड के सिलसिले में गई थी।”

उन्होंने कहा, “यदि फिर से किसी ब्रांड के लिए जाना पड़ा, तो कह नहीं सकती, लेकिन अपनी फिल्म के साथ जरूर जाना चाहती हूं।”

इस साल अभिनेत्री कैटरीना कैफ, सोनम कपूर और ऐश्वर्य रॉय बच्चन सौंदर्य प्रसाधन लोरियाल पेरिस की प्रतिनिधि के रूप में कान्स में मौजूद हैं। ऐश्वर्य कान्स में अपनी आने वाली फिल्म ‘जज्बा’ का फर्स्ट लुक भी जारी करेंगी।

निर्देशक शूजीत सरकार की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘पीकू’ में शानदार अभिनय के लिए सराही जा रहीं दीपिका ने कहा कि कान्स में गई भारतीय अभिनेत्रियों पर उन्हें गर्व है।

उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ मंच है और मुझे कैटरीना, सोनम और ऐश्वर्य पर नाज है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493