लंदन, 16 मई (आईएएनएस)। भौतिक विज्ञान के एक शोध पत्र में पांच हजार से अधिक वैज्ञानिकों ने अपना योगदान कर दुनियाभर में एक कीर्तिमान कायम किया है।
इस लेख ने सर्वाधिक संख्या में शोधकर्ताओं के योगदान वाला पहला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
33 पन्नों के इस लेख में केवल पहले नौ पन्नों में शोध का जिक्र है, जबकि बाकी के 24 पन्नों में लेखकों तथा उनके संस्थानों का वर्णन है।
यह लेख दो दलों का पहला संयुक्त पत्र है, जो स्विट्जरलैंड के जेनेवा के निकट यूरोप के पार्टिकल-फिजिक्स लैब के सीईआरएन में स्थित लार्ज हार्डन कोलाइडर (एलएचसी) में दो बड़े डिटेक्टरों का संचालन करते हैं।
प्रत्येक दल में दुनियाभर के दर्जनों देशों के संस्थानों के शोधकर्ता शामिल हैं। दोनों दलों ने अपने-अपने आंकड़ों को मिलाकर हिग्स बोसॉन के सटीक द्रव्यमान की गणना की है।
हिग्स बोसॉन और हिग्स कण भौतिक विज्ञान में सबसे प्राथमिक कण माने जाते हैं। हिग्स बोसॉन ही वह कण है, जो अन्य कणों को द्रव्यमाण प्रदान करता है।
dharmpath.com dharmpath