स्टाइलिस्ट ब्रिआना को डेट कर रहे टॉमलिंसन!

लॉस एंजेलिस, 17 मई (आईएएनएस)। संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्य लुईस टॉमलिंसन के स्टाइलिस्ट ब्रिआना जुंगविर्थ को डेट करने की अफवाहें हैं।

डेटिंग की अफवाहें हाल में एक फोटो में दोनों को एक-दूजे का हाथ थामे देखने के बाद उड़ी हैं।

टॉमलिंसन हाल में अपनी प्रेमिका ऐलेनोर काल्डर से अलग हुए हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, सुनने में आया है कि वन डायरेक्शन बैंड सदस्य टॉमलिंसन लॉस एंजेलिस की रहने वाली स्टाइलिस्ट ब्रिआना जुंगविर्थ को डेट कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में टॉमलिंसन रात के समय तीन दफा उनके साथ सैर-सपाटा करते देखे गए हैं।

टॉमलिंसन के प्रतिनिधि ने उनकी डेटिंग पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

टॉमलिंसन और उनकी पूर्व प्रेमिका काल्डर की राहें मार्च की शुरुआत में अलग हो गईं। वे दोनों चार वर्षो तक एक-दूसरे के साथ रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493