चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। कमल हासन अभिनीत तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ रिलीज में हुई देरी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में असफल रही।
फिल्म व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “रिलीज हुए दो सप्ताह होने के बावजूद यह अभी भी धीमी है। बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई की वजह रिलीज में हुई देरी है। अगर फिल्म तय दिन (एक मई) पर रिलीज होती, तो इसने जबर्दस्त कमाई के साथ शुरुआत की होती।”
रमेश अरविंद निर्देशित ‘उत्तम विलेन’ पहले एक मई को रिलीज होनी थी।
निर्माता और निवेशकों के बीच पैसे को लेकर हुई कुछ अनबन की वजह से फिल्म की रिलीज पहले ही दिन रोक दी गई। उसके बाद यह दो मई को रिलीज हुई।
त्रिनाथ का कहना है कि ‘उत्तम विलेन’ की रिलीज में हुई देरी का फायदा ऐश्वर्य धनुष निर्देशित तमिल फिल्म ‘वाई राजा वाई’ को हुआ। इसने उसकी कमाई प्रभावित की।
dharmpath.com dharmpath