ब्रैड हैडिन ने एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहा

मेलबर्न, 17 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने औपचारिक तौर पर एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

इसी साल मार्च में मेलबर्न में खेले गए विश्व कप-2015 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद हैडिन ने कहा था कि वह अब और एकदिवसयी मैच नहीं खेलेंगे।

हैडिन ने अपने संन्यास की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा, “मुझे एकदिवसीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। मैं भाग्यशाली रहा क्योंकि मैनें तीन-तीन विश्व कप खेले। अब समय आ गया है कि मैं इस सफर को विराम दूं।”

आस्ट्रेलिया के लिए खेले 126 मैचों में हैडिन ने 31.53 की औसत से 3122 रन बनाए हैं। इसमें 16 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 170 कैच और 11 स्टम्प आउट भी किए। एडम गिलक्रिस्ट और इयान हिली के बाद हैडिन आस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने हैडिन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सीए हैडिन को उनके शानदार एकदिवसीय करियर के लिए बधाई देता है। हैडिन ने आस्ट्रेलिया के क्रिकेट का गौरव बढ़ाया और सीमित ओवरों के खेल में एक बेहतरीन विकेटकीपर और बल्लेबाज साबित हुए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493