कान्स : रेड कारपेट पर सोनम ने बिखेरी नीली छटा

कान्स, 17 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में गहरे नीले रंग की गाउन में रेड कारपेट पर इठलाती नजर आई। उनका यह गाउन राल्फ एंड रूसो डिजाइनरों ने तैयार किया था।

सोनम (29) ने शनिवार को छठी बार कान्स में शिरकत की। वह वहां वैश्विक सौंदर्य उत्पाद लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सोनम गहरे नीले रंग की गाउन व संतरी रंग की लिपस्टिक में रेड कारपेट पर उतरीं। उनके भूरे हल्के घुंघराले बाल कंधों पर यहां-वहां लहरा रहे थे।

सोनम ने अपनी फैशन समझ के बलबूते हर साल कान्स में दुनियाभर के अधिकांश फैशन समीक्षकों से तारीफें बटोरी हैं।

सोनम से पूर्व उनकी सह-अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने 14 मई को पहली बार कान्स में जलवा बिखेरा था। वहीं, ऐश्वर्य राय बच्चन रविवार और 20 मई को कान्स रेड कारपेट की शोभा बढ़ाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493