..इसलिए सिर पटकना चाहती हैं ट्विग्स

लंदन, 17 मई (आईएएनएस)। गायिका एफकेए ट्विग्स को मंगेतर रॉबर्ट पैटिंसन संग उनके रिश्ते की वजह से एक नई तरह की शोहरत मिल रही है, जिसकी अभी उन्हें आदत नहीं पड़ी है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, टाहलियाह बार्नेट उर्फ एफकेए ट्विग्स ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए एक साक्षात्कार में मजाकिया अंदाज में मंगेतर पैटिंसन की महिला प्रशंसकों की दीवानगी के बारे में बात की।

ट्विग्स (27)ने कहा कि लोगों में उनके रोमांस के बारे में जानने की दिलचस्पी की वजह से उन्हें लगता है कि जैसे वह पॉप स्टार होने का ढोंग कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “यह बहुत मुश्किल है। मैं आपको बता नहीं सकती कि यह कितना खराब है। यह चीज आपको सब कुछ छोड़ने के लिए कहती है। यह आपको आपना सिर शीशे पर पटकने को उकसाती है।”

ट्विग्स एवं पैटिंसन ने सितंबर में डेटिंग शुरू की और अप्रैल में सगाई कर ली। दोनों ने इस माह की शुरुआत में न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला में रेड कारपेट पर अपनी पहली आधिकारिक उपस्थिति दर्ज कराई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493