रोम, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ रोम मास्टर्स के महिला युगल वर्ग के फाइनल में रविवार को हार गईं।
हंगरी की टिमीया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक की तीसरी वरीय जोड़ी ने सर्वोच्च विश्व वरीय सानिया-हिंगिस की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
बाबोस और म्लादेनोविक ने फोरो इटैलिको के क्ले कोर्ट पर हुए खिताबी मुकाबले में सानिया-हिंगिस की जोड़ी को एक घंटे 13 मिनट में 6-4, 6-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath