मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। सौरभ वर्मा निर्देशित ‘सॉलिड पटेल्स’ की रिलीज की तारीख स्थगित कर दी गई है। पहले यह 22 मई को रिलीज होनी थी। सौरभ का कहना है कि फिलहाल रिलीज की नई तारीख तय नहीं है।
सौरभ ने आईएएनएस को बताया, “सॉलिड पटेल्स’ पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है। मुझे लगता है कि फिल्म की रिलीज की तारीख बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल मेरी दो फिल्में आ रही हैं। एक ‘सॉलिड पटेल्स’ और दूसरी ‘7 आवर्स टू गो’ है, तो मैं दोनों फिल्मों में व्यस्त हूं, इसलिए मैंने ‘सॉलिड पटेल्स’ की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया।”
क्रीअन मीडिया निर्मित इस फिल्म में हास्य अभिनेता अली असगर और केतन सिंह भी हैं।
dharmpath.com dharmpath