मिस्र में 6 आतंकवादियों को फांसी दी गई

काहिरा, 17 मई (आईएएनएस)। मिस्र में रविवार को दोषी करार दिए गए छह इस्लामी आतंकवादियों को फांसी दे दी गई। मिस्र के जेल विभाग ने एक बयान में कहा कि सभी छह आतंकवादी सिनाई स्थित अंसार बेइत अल-मकदिस समूह के सदस्य थे।

जिन आतंकवादियों को फांसी दी गई है वे सभी बेइत अल-मकदिस समूह के शीर्ष नेताओं में शामिल थे। यह समूह जून 2013 में मिस्र के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल करने के बाद सामने आया था। यह समूह अशांत सिनाई में सेना और पुलिस के खिलाफ आतंकवादी वारदातों को अंजाम देता है।

सिनाई और मिस्र के अन्य शहरों में ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी इस आतंकवादी समूह ने ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, जिन छह दोषियों को फांसी दी गई है उन्हें सेना के जवानों की हत्या करने, सिनाई प्रांत में सुरक्षा परिसर को जलाने के मामले में दोषी पाया गया था।

छह आतंकवादियों को फांसी देने का यह फैसला सत्ता से बेदखल किए गए इस्लामी राष्ट्रपति मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड के नेताओं को मौत की सजा सुनाने के एक दिन बाद लिया गया। मुर्सी और उनकी पार्टी के नेताओं को 2011 में जेल तोड़ने और पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में सजा सुनाई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493