व्यस्त दीपिका 1 दिन के लिए गईं घर

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। ‘पीकू’ की सफलता का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने व्यस्तता भरे शेड्यूल से समय निकालकर बेंगलुरू स्थित अपने घर पहुंच गई हैं।

दीपिका (29) ‘पीकू’ के प्रचार और आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से अपने घर नहीं जा पा रही थीं।

उन्हें जैसे ही पता चला कि ‘बाजीराव मस्तानी’ का शनिवार का शूटिंग शेड्यूल रद्द हो गया है, वह पहली फ्लाइट से घर पहुंच गईं।

दीपिका के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हां, दीपिका एक दिन के लिए अपने घर बेंगलुरू गई हैं। वह अपने माता-पिता से मिलना चाह रही हैं। वह सोमवार को शहर लौट आएंगी।”

संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका अपने प्रेमी रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। दोनों इससे पहले ‘गोलियों की रासलीला : राम-लीला’ (2013) में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493