डोंगुआन (चीन), 17 मई (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन चीन ने रविवार को जापान को एकतरफा मुकाबले में मात देकर 10वीं बार सुदीरमन कप खिताब जीत लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान पुरुष युगल वर्ग में ही चीन को थोड़ी-बहुत टक्कर दे सका, हालांकि चीन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छठी बार खिताब पर कब्जा जमाया।
लिन डैन के विजयी शॉट लगाते ही अरेना में मौजूद चीन के प्रशंसकों ने जोरदार आवाज में खुशी व्यक्त की और चीनी खिलाड़ियों ने एकदूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी।
मैच के बाद दो बार के ओलम्पिक विजेता लिन डैन ने कहा, “प्रतिस्पर्धा उम्मीद से कहीं अधिक कठिन रहा। मैंने अंत तक संघर्ष किया और अंतत: जीत हासिल करने में कामयाब रहा।”
1989 में शुरू हुआ सुदीरमन कप बैडमिंटन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है और चीन ने पहली बार 1995 में खिताबी जीत हासिल की थी।
पिछले 20 वर्षो में सिर्फ एक बार दक्षिण कोरिया 2003 में खिताब जीतने में सफल रहा है।
रविवार की दोपहर हुए फाइनल मुकाबले के पुरुष एकल वर्ग के पहले मैच में छठी विश्व वरीयता प्राप्त हिरोयूकी एंडो और केनिची हायाकावा की जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में दमदार वापसी करते हुए बराबरी कर ली।
हालांकि झांग नान और फू हैफेंग की चीनी जोड़ी ने तीसरा गेम जीतते हुए मैच 21-17, 20-22, 21-17 से अपने नाम कर लिया।
पांचों मुकाबले में चीन की पुरुष युगल जोड़ी ही थोड़ी को ही थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।
महिला एकल वर्ग में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त तथा लंदन ओलम्पिक विजेता ली ज्यूरेई ने 42 मिनट में अकाने यामागुची को 23-21, 21-14 से हराया।
ज्यूरेई ने मैच के बाद कहा, “पहला गेम बहुत नजदीकी रहा। दूसरे गेम में जब मैं लय में लौटी तो उसने (यामागुची) गलतियां करनी शुरू कर दीं।”
dharmpath.com dharmpath