आईपीएल-8 : सनराइजर्स ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी

हैदराबाद, 17 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दोनों ही टीमों के 13 मैच से 14-14 अंक हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी।

सनराइजर्स ने इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव करते हुए विपुल शर्मा की जगह आशीष रेड्डी को शामिल किया है। जबकि मुंबई इंडियंस टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टीम :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, नमन ओझा, मोएसिस हेनरिक्स, इयान मोर्गन, लोकेश राहुल, कर्ण शर्मा, आशीष रेड्डी, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और डेल स्टेन।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, लसिथ मलिंगा, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेनगन, जगदीश सुचित, विनय कुमार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493