तेहरान, 17 मई (आईएएनएस)। ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने रविवार को कहा कि देश के सैन्य स्थलों के निरीक्षण की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
तेहरान, 17 मई (आईएएनएस)। ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने रविवार को कहा कि देश के सैन्य स्थलों के निरीक्षण की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
प्रेस टीवी की रपट के अनुसार, मजलिस की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति से संबंधित समिति के अध्यक्ष अलीदीन बोरौजर्दी ने कहा कि ईरान और विश्व शक्तियों के बीच एक संभावित अंतिम समझौते के बाद अप्रसार संधि एनपीटी के अतिरिक्त प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन के हिस्से के रूप में सैन्य स्थलों के निरीक्षण नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने हालांकि कहा कि अतिरिक्त प्रोटोकाल मजलिस से हर हाल में स्वीकृत होना चाहिए।
अलीदीन की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक युकिया अमानो ने मंगलवार को कहा था कि ईरान और पी5 प्लस1 देशों के बीच जिस परमाणु समझौते पर काम चल रहा है, वह एजेंसी के विशेषज्ञों को इस बात का अधिकार देगा कि वे ईरानी सैन्य स्थलों का निरीक्षण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान आईएईए के अतिरिक्त प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन पर उस समय राजी हुआ था, जब छह वैश्विक शक्तियां अप्रैल में स्विटजरलैंड में एक आपसी सहमति पर पहुंची थीं।
बोरौजर्दी ने आगे कहा कि पी5 प्लस1 देशों के साथ कोई भी परमाणु समझौता ईरान के राष्ट्रीय हितों का रक्षक होना चाहिए, चाहे यह 30 जून की निर्धारित समय सीमा के भीतर हो या इसमें विलंब ही क्यों न हो।
ईरानी सांसद ने कहा, “यदि हम इस समय सीमा पर खरे नहीं उतरते हैं, तो एक अंतिम समझौते की सामग्री तैयार करने की सीमा बढ़ाई जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath