कोलकाता, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि केरल के वेम्बानाड स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जलक्रीड़ा केंद्र में बीते दिनों हुई घटना के बाद इस तरह की घटना भविष्य में न हो इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी महीने की शुरुआत में वेम्बानाड स्थित जलक्रीड़ा केंद्र में प्रशिक्षणरत चार महिला खिलाड़ियों ने आत्महत्या की कोशिश की थी और इस दुर्घटना में एक खिलाड़ी की मौत हो गई।
खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा, “जांच अभी जारी है। हम हरसंभव कदम उठा रहे हैं ताकि ऐसी घटना साई के किसी भी केंद्र पर दोबारा न हो।”
वेम्बानाड के जलक्रीड़ा केंद्र पर छह मई को चार महिला खिलाड़ियों ने केंद्र के अधिकारियों द्वारा बीयर पीने से मना करने के बाद जहरीला फल खा लिया था।
खुदकुशी की कोशिश करने वाली चारों खिलाड़ियों में से अपर्णा की अगले दिन सात मई को मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath