मिस्र में 6 आतंकवादियों को फांसी

काहिरा, 18 मई (आईएएनएस)। मिस्र की सरकार ने सैनिकों और पुलिस अधिकारियों पर हमले के लिए दोषी ठहराए गए छह लोगों को फांसी दे दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, छह दोषियों को रविवार को फांसी की सजा दी गई। एक सैन्य अदालत ने पिछले साल अक्टूबर महीने में सभी दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी।

इससे पहले शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड के कई नेताओं को शनिवार को मौत की सजा सुनाई गई। उन्हें यह सजा 2011 में हुए विद्रोह के दौरान जेल से फरार होने के लिए सुनाई गई है।

इन छह आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था और मुकदमे के दौरान उन्हें उत्तरी काहिरा में कलियुबिया प्रांत के अरब शेरकेस क्षेत्र में दो अधिकारियों की हत्या का दोषी पाया गया था। इसके अलावा अल अमिरिया क्षेत्र में एक सैनिक बस पर हमला करने और मोस्टोरोड में एक सुरक्षा चौकी पर हमले का भी दोषी पाया गया था।

मिस्र सरकार इस्लामिक बलों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी सैन्य अभियान चला रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493