‘गन पे डन’ के कलाकारों का चयन चुनौतीपूर्ण

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। शालिनी पांडेय आगामी फिल्म ‘गन पे डन’ से बतौर कास्टिंग निर्देशक शुरुआत करेंगी। इसमें कुल 42 किरदार हैं। वह कहती हैं कि इसके लिए कलाकारों का चयन आसान नहीं था।

शालिनी ने आईएएनएस को बताया, “मेरे लिए ‘गन पे डन’ के लिए कलाकारों का चयन करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। जब निर्देशक अभीक भानु ने 42 किरदारों और 10 प्रमुख किरदारों वाली पटकथा सुनाई, तो मुझे मालूम था कि मेरे कंधों पर प्रत्येक किरदार के लिए सही कलाकारों का चयन करने का मुश्किल काम है।”

पटकथा और किरदारों के बारे में सुनने के बाद उनके दिमाग में सबसे पहले अभिनेता जिमी शेरगिल का नाम आया।

शालिनी ने कहा, “उन्होंने (जिमी) कभी सही मायने में हास्य फिल्म नहीं की। मुझे यकीन है कि वह भूमिका में एक अनोखा स्वाद ला सकते हैं। उनका चरित्र लोगों को ‘शोले’ फिल्म में जय की भूमिका की याद दिलाएगा। उनका अभिनय लोगों को हैरत में डाल देगा।”

‘गन पे डन’ में विजय राज, तारा अलीशा बेरी और संजय मिश्रा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493