बालाकृष्णा की ‘लायन’ बॉक्सऑफिस पर धराशायी

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ नंदमुरी बालाकृष्णा की फिल्म ‘लायन’ प्रदर्शन के पहले सप्ताहांत में ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

फिल्म ने पहले चार दिनों में मात्र 11.2 करोड़ रुपये की कमाई की।

व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “गुरुवार को प्रदर्शित हुई फिल्म चार दिनों में मात्र 11.2 करोड़ रुपये ही कमा पाई।”

उन्होंने कहा, “आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म कुछ ज्यादा कमाई कर सकती थी, लेकिन फिल्म के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया ने दूसरे दिन इसकी कमाई को और नीचे गिरा दिया। इस सप्ताह सिनेमाघरों में बने रहना फिल्म के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।”

सत्यदेव निर्देशित फिल्म ‘लायन’ में बालाकृष्ण ने दोहरी भूमिका निभाई है।

फिल्म में त्रिशा कृष्णन और राधिका आप्टे ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493