अमेरिकी रैपर चिंक्स की गोली मारकर हत्या

न्यूयॉर्क, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी रैपर लियोनेल पिकेन्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ‘चिंक्स’ के नाम से मशहूर यह रैपर जब न्यूयॉर्क शहर में अपनी कार में सवार होकर जा रहा था, तभी इस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। समाचार एजेंसी ‘एफे न्यूज’ ने यह जानकारी दी।

चिंक्स (31) को रविवार तड़के गोली मारी गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जल्द ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे एक 27 वर्षीय आदमी जीवित बच गया है।

तस्वीरों में गायक की सिल्वर रंग की पोर्श कार में कम से कम सात गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं।

यह गोलाबारी रविवार तड़के लगभग चार बजे हुई। जैसे ही एक कार चिंक्स की कार के पास पहुंची, उसमें मौजूद आदमी ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

कुछ घंटे पहले ही चिंक्स ब्रूकलिन के एक नाइट क्लब में प्रस्तुति दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493