शारापोवा विश्व वरीयता में फिर दूसरे पायदान पर

मेड्रिड, 18 मई (आईएएनएस)। रोम मास्टर्स में करियर की तीसरी खिताबी जीत हासिल कर पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा फिर से डब्ल्यूटीए की विश्व वरीयता में दूसरे पायदान पर पहुंच गईं।

जबकि अमेरिकी टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

शारापोवा ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नैवरो को हराकर रोम मास्टर्स खिताब जीता।

कार्ला सुआरेज हारने के बावजूद सोमवार को जारी डब्ल्यूटीए की रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें पायदान पर पहुंच गईं।

कार्ला सुआरेज के हाथों रोम मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारने वाली रोमानिया की सिमोना हालेप एक स्थान फिसलकर तीसरे पायदान पर पहुंच गईं।

डब्ल्यूटीए की ताजा वरीयता सूची :

1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) : 9,361 अंक

2. मारिया शारापोवा (रूस) : 7,710 अंक

3. सिमोना हालेप (रोमानिया) : 7,360 अंक

4. पेट्रा क्वितोवा (चेक गणराज्य) : 6,760 अंक

5. कैरोलीन वोज्नियाकी (डेनमार्क) : 4,940 अंक

6. यूजनी बुचार्ड (कनाडा) : 4,167 अंक

7. एना इवानोविक (सर्बिया) : 3,655 अंक

8. कार्ला सुआरेज नैवरो (स्पेन) : 3,655 अंक

9. एकातेरिना मकारोवा (रूस) : 3,510 अंक

10. एंड्रीया पेटकोविक (जर्मनी) : 3,315 अंक

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493