शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 363 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 363.30 अंकों की तेजी के साथ 27,687.30 पर और निफ्टी 111.30 अंकों की तेजी के साथ 8,373.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 92.97 अंकों की तेजी के साथ 27,416.97 पर खुला और 363.30 अंकों या 1.33 फीसदी तेजी के साथ 27,687.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,725.97 के ऊपरी और 27,370.28 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। डॉ. रेड्डीज लैब (3.48 फीसदी), गेल (3.45 फीसदी), टाटा पॉवर (3.08 फीसदी), एचडीएफसी (2.34 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.92 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में रहे हीरो मोटोकॉर्प (0.31 फीसदी), एनटीपीसी (0.07 फीसदी) और कोल इंडिया (0.04 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.60 अंकों की तेजी के साथ 8,284.95 पर खुला और 111.30 अंकों या 1.35 फीसदी तेजी के साथ 8,373.65 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,384.60 के ऊपरी और 8,271.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 103.15 अंकों की तेजी के साथ 10,667.07 पर और स्मॉलकैप 107.13 अंकों की तेजी के साथ 11,147.92 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.16 फीसदी), तेल एवं गैस (2.09 फीसदी), स्वास्थ सेवा (1.54 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.37 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.30 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के रियल्टी (0.20 फीसदी) सेक्टर में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,662 शेयरों में तेजी और 1,061 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 121 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493