न्यूजीलैंड : सरकार ने झूठे फोन पर भारतीयों को चेताया

वेलिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीयों को एक चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी एक फोन कॉल के मद्देनजर जारी की गई है। रपटों के मुताबिक फोन करने वाला व्यक्ति एक आव्रजन अधिकारी बनकर भारतीयों से बात करता है और भारत वापस भेजने की धमकी देते हुए उनसे पैसे की मांग करता है। सोमवार को एक मीडिया रपट में यह जानकारी मिली।

न्यूजीलैंड हेराल्ड ने सूत्रों के हवाले से अपनी रपट में बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति न्यूजीलैंड आव्रजन अधिकारी के तौर पर बात करता है और भारतीय नागरिकों से कहता है कि उनके वीजा और यात्री आगमन कार्ड के साथ कुछ समस्याएं हैं। वह सूचनाएं और राशि भारत के एक बैंक खाते में जमा कराने के लिए कहता है।

यात्री आगमन कार्ड वह कार्ड होता है जिसे यात्री को न्यूलैंड आने से पहले दिया जाता है।

व्यापार नवाचार और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि फोन करने वाला व्यक्ति आक्रामक और आधिकारिक प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि उस जालसाज व्यक्ति के पास उन लोगों की विस्तृत जानकारी होती है जिससे वह बात कर रहे होते हैं, जिस वजह से फोन कॉल वास्तविक प्रतीत होती है।

जालसाज व्यक्ति ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करता है जिससे फोन नंबर वैध प्रतीत होता है। जब फोन करते हैं तो कोई और नंबर दिखता है जबकि वास्तव में फोन किसी और नंबर से किया जाता है।

न्यूजीलैंड के आव्रजन विभाग ने कहा कि उन्होंने कभी भी फोन पर पैसे की मांग नहीं की और साथ ही उन्होंने झूठा फोन कर निशाना बनाए जा रहे लोगों से धन का भुगतान न करने के लिए कहा।

जिन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है उनको पुलिस से संपर्क करने अथवा मामले की शिकायत उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट स्कैमवाच पर दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493