मोदी सियोल में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से मिले

सियोल, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव के तहत सोमवार को यहां पहुंचे और सुरक्षा व सहयोग को लेकर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून के साथ बैठक की।

मोदी ने ट्वीट किया, “संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून के साथ बैठक के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।”

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) अनिल वाधवा ने भी ट्वीट किया, “समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में हमने सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा की।”

बान दक्षिण कोरिया के निवासी हैं। अपने दो कार्यकाल के बाद वह साल 2016 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

इससे पहले, मोदी ने राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे से वार्ता की थी और दोनों देशों ने अपने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने का फैसला किया था।

दोनों पक्षों ने अपने रक्षा व सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई और सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493