चीनी कंपनियां काकीनाडा सेज में इकाई स्थापित करेंगी (राउंडअप)

नई दिल्ली/शंघाई, 18 मई (आईएएनएस)। बेंगलुरू की कंपनी जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्च र ने सोमवार को यहां एक बयान जारी कर कहा कि उसने चीन की कंपनी जीआईआईसी के साथ आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में एक इकाइयां स्थापित करने के लिए एक समझौता किया है, जिसमें अगले पांच साल में 3.5 अरब डॉलर निवेश होने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया है, “जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड की सहायक इकाई काकीनाडा सेज (केसेज) ने चीन की तीन प्रमुख विनिर्माण कंपनियों के समूह गुइझो इंटरनेशनल इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (जीआईआईसी) के साथ चीन की अत्याधुनिक उपकरण विनिर्माण कंपनियों के लिए औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लक्ष्य के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है।”

बयान के मुताबिक, “जीआईआईसी औद्योगिक पार्क की अवसंरचना एवं अन्य सुविधाओं के विकास पर 50 करोड़ डॉलर निवेश करेगी। इस पार्क में चीन की विनिर्माण कंपनियां अगले पांच सालों में अपनी इकाइयां स्थापित करने पर 2-3 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गत सप्ताह की चीन यात्रा के दौरान सहमति पत्र पर काकीनाडा सेज के अध्यक्ष सी. प्रसन्ना ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्च र के परिवहन एवं शहरी अवसंरचना खंड के कारोबारी अध्यक्ष बीवीएन राव तथा जीआईआईसी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जीएमआर के मुताबिक, चीन की जीआईआईसी काकीनाडा सेज में 2,000 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक पार्क स्थापित करना चाहती है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि चीन की बिजली उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, पवन और सौर ऊर्जा, स्मार्ट प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां काकीनाडा सेज में निवेश करना चाहती हैं।

केसेज और जीआईआईसी द्वारा विकसित इस औद्योगिक पार्क से पूरे काकीनाडा क्षेत्र का विकास होगा और पांच हजार स्थानीय कुशल और अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिल सकता है।

काकीनाडा सेज बंदरगाह आधारित बहु-उत्पाद सेज है। यह करीब 10,500 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। तथा जीएमआर की एक सहायक इकाई है।

बयान के मुताबिक, पार्क में निवेश करने वाली कंपनियों को मेक इन इंडिया अभियान के तहत मिलने वाले लाभ के अतिरिक्त राज्य से भी कुछ प्रोत्साहन मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493