पनोम पेन्ह, 19 मई (आईएएनएस)। कम्बोडिया में एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना कम्बोडिया के स्वाय रींज प्रांत के कम्पोंग रो जिले में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे और उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
मरने वालों में सभी ट्रक में सवार मजदूर हैं, जो एक कपड़ा फैक्ट्री में कार्यरत थे।
‘कम्बोडिया प्रेस न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री बस पनोम पेन्ह से वियतनाम जा रही थी। बस का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। अपने आगे चल रही कार को पीछे कर आगे निकलने में होड़ में उसकी टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई। बस चालक को दुर्घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath