इराक के रमादी शहर में 6,500 से अधिक परिवार विस्थापित

संयुक्त राष्ट्र, 19 मई (आईएएनएस)। आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के इराक के रमादी शहर पर कब्जा करने से 6,500 से अधिक परिवार विस्थापित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हक ने बताया कि इराक के अनबर प्रांत के रमादी शहर से 6,500 परिवार भाग खड़े हुए हैं। 3,300 से अधिक परिवार फालुजा क्षेत्र की ओर चले गए हैं और 2,300 से अधिक परिवार खलीदिया क्षेत्र की ओर चले गए हैं।

हक ने कहा कि खलीदिया अस्पताल में कई लोगों के मरने की खबर प्राप्त हुई है और स्थानीय अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से सहयोग का अनुग्रह किया है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और मानवीय साझेदार सुरक्षा के लिए शहर छोड़कर चले गए परिवारों की जरूरतों का आकलन करने के लिए संयुक्त अभियानों का संचालन कर रहे हैं। ये खाद्य सामग्रियां, शिविर, सफाई सामग्री और जल भेज रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493