डैड एकदम स्वस्थ हैं : मिमोह चक्रबर्ती

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता महाकक्षय उर्फ मिमोह चक्रबर्ती ने अपने अभिनेता पिता मिथुन चक्रबर्ती के बीमार होने की खबरों का खंडन किया है। उनका कहना है कि वह मुंबई के एक अस्पताल में नियमित जांच के लिए गए थे।

खबरों के अनुसार, मिथुन (64)को रविवार को उलटी और बुखार की शिकायत के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मिमोह ने अफवाहों का खंडन करते हुए आईएएनएस को बताया, “ये महज अफवाहें हैं। मेरे डैड बिल्कुल ठीक हैं और घर पर हैं। वह रविवार को नियमित जांच के लिए गए थे और एकदम भले-चंगे हैं।”

मिथुन से हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सारधा चिट फंड घोटाले के संबंध में पूछताछ की थी। वह तृणमूल कांग्रेस से सांसद भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493