मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अंतर्राष्ट्रीय विकास संस्था ब्रैक के अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड से मिलने एम्सटर्डम गई हैं। यह उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन इस यात्रा में उन्हें मुश्किलें भी पेश आईं जब वह भूलवश अपना पासपोर्ट घर छोड़ आईं और जिसके कारण उनकी पहली उड़ान छूट गई।
शबाना (64) ने इस बारे में स्वयं ट्विटर पर लिखा। उन्होंने सोमवार को लिखा, “ब्रैक के अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड से मिलने के लिए एम्सटर्डम रवाना। मुझे इसका सदस्य बनने पर नाज है। ब्रैक का विकास संबंधी कार्य सच में कमाल का है।”
ब्रैक एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जीविकोपार्जन सहित अन्य सामाजिक कल्याण एवं धर्माथ कार्यो में शामिल होना है।
अपनी पहली उड़ान छूटने के बारे में शबाना ने लिखा, “मेरी एम्सटर्डम जाने वाली पहली उड़ान छूट गई, क्योंकि मैं मूर्खतावश अपना पासपोर्ट ले जाना भूल गई थी। यह पूरी तरह से भुलक्कड़पन है।”
dharmpath.com dharmpath