मोदी ह्युंडई शिपयार्ड जाएंगे

सियोल/उल्सान, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दक्षिण कोरिया के दक्षिण पूर्वी शहर उल्सान के लिए रवाना हो गए, जहां वह ह्युंडई हैवी इंडस्ट्रीज (एचएचआई) शिपयार्ड जाएंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी जहाज निर्माण कंपनियों में से एक है।

इससे पहले मोदी सियोल से गिमहे के लिए रवाना हुए थे, जहां से वह उल्सान जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गिमहे पहुंच गए, जहां से वह उल्सान जाएंगे, जो कोरिया के औद्योगीकरण का गढ़ है।”

मोदी ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की कंपनियों को भारत में और खास तौर से जहाज निर्माण में निवेश के लिए आमंत्रित किया था, जिसमें एलएनजी टैंकर भी शामिल है। दोनों देश जहाज निर्माण क्षेत्र में एक संयुक्त कार्य समूह गठित करने वाले हैं।

मोदी ने सुबह छठे एशियाई नेतृत्व मंच और भारत-आरओके सीईओ मंच को संबोधित किया और दक्षिण कोरिया की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493