थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री न्यायालय में पेश हुईं

बैंकॉक, 19 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा एक चावल सब्सिडी योजना से संबंधित घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय पहुंची।

समाचार पत्र ‘बैंकॉक पोस्ट’ के मुताबिक, यिंगलक पर चावल सब्सिडी योजना में भ्रष्टाचार और नुकसान को रोकने के प्रति उनकी उदासीनता और पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं।

इससे 500 अरब बाट यानी 14 अरब डॉलर से अधिक नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। यिंगलक की सरकार ने किसानों से बाजार से ऊंचे दामों पर चावल खरीदा, लेकिन उन्हें दोबारा बेचने में असफल रही।

थाईलैंड के राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग ने यिंगलक पर किसानों के वोट हासिल करने के लिए चावल योजना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

यदि वह दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें अधिकतम 10 साल तक की कैद हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493