न्यूजीलैंड में भारी भूकंपों के साक्ष्य मिले

वेलिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। भूवैज्ञानिकों को पहली बार मध्य न्यूजीलैंड के नीचे भारी भूकंपों के प्रत्यक्ष साक्ष्य मिले हैं, जो सुनामी लाने में सक्षम थे।

न्यूजीलैंड के भूगर्भीय एवं परमाणु विज्ञान संस्थान (जीएनएस विज्ञान) ने मंगलवार को कहा कि पिछले 1,000 सालों में मध्य न्यूजीलैंड के नीचे कम से कम दो बड़े सबडक्शन (एक ऐसी प्रक्रिया, जिसमें एक टेक्टोनिक प्लेट दूसरी प्लेट से नीचे खिसक जाती है) भूकंप हुए हैं, जिसमें से एक भूकंप 520 से 470 साल पहले और दूसरा 880 से 800 साल पहले आया था।

जीएनएस विज्ञान की अनुसंधानकर्ता केट क्लार्क ने कहा कि ये भूकंप विश्व में कुछ सबसे बड़े भूकंप और सुनामी के लिए जिम्मेदार थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसमें हाल ही में मार्च 2011 में जापान में 9.0 तीव्रता के तोहोकू भूकंप और सुनामी और दिसंबर 2004 में हिंद महासागर में भूकंप में 9.3 तीव्रता के भूकंप और सुनामी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493