अंकारा, 19 मई (आईएएनएस)। तुर्की में एक किशोरी को एक मशहूर गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर गोली मार दी गई। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
‘हुर्रियत डेली न्यूज’ की रपट के अनुसार, मुतलू काया (19) का घर दक्षिणी पूर्वी प्रांत दियारबकीर में है। सोमवार को एक अज्ञात हमलावर उसके घर के बगीचे में घुस आया और उसे गोली मार दी।
काया के सिर में गोली लगी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
काया हाल में एक मशहूर गायन प्रतियोगिता में शामिल हुईं, जहां उसने प्रतियोगिता का प्रि-सिलेक्शन राउंड सफलतापूर्वक पार कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान काया ने तुर्की की गायिका सिबेल केन का ध्यान आकर्षित किया। यह शो राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित हो रहा है।
तुर्की के सरकारी समाचारपत्र ‘पोस्टा’ ने 17 अप्रैल की रपट में बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद से ही काया को उसके पिता के कबीले की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
काया के हवाले से कहा गया, “उन्हें जब पता चला कि मैं प्रतियोगिता में शामिल हो रही हूं, तो उन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे मार डालेंगे। मैं डर गई।”
dharmpath.com dharmpath