टेनिस : मांड्या ओपन में मुकुंद की संघर्षपूर्ण जीत

मांड्या (कर्नाटक), 19 मई (आईएएनएस)। आईटीएफ फ्यूचर्स मांड्या ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को लगभग सभी वरीय खिलाड़ियों ने आसान जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया, हालांकि शशि कुमार मुकुंद को जीत हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

पहला सेट जीतने के बाद मुकुंद को अन्वित बेंद्रे ने टाई ब्रेकर तक खिंचे दूसरे सेट में मात दे दी और स्कोर बराबर कर लिया।

मुकुंद ने हालांकि तीसरे सेट में बेंद्रे को कोई मौका नहीं दिया और मैच 6-4, 6-7 (3), 6-3 ले अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय फ्रांस के एंटोनी एस्कोफियर यूरोप से अपना विमान छूट जाने के कारण देर से पहुंचे और पहुंचते ही सीधा कोर्ट की रवाना हुए।

यात्रा से सीधे कोर्ट पर पहुंचने के बावजूद एस्कोफियर ने वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करने वाले आर्यन गोवीज को सीधे सेटों में मात दे दी।

महाराष्ट्र के आकाश वाग ने लक्षित सूद को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हराया, हालांकि उन्हें इस जीत के लिए दो घंटे से अधिक पसीना बहाना पड़ा।

वाग अब दूसरे दौर में आठवें वरीय विष्णु वर्धन से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493